FSSAI: एफएसएसएआई ने देश में पारदर्शी खाद्य सुरक्षा प्रणाली के लिए शुरू किया ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम

FSSAI: एफएसएसएआई ने देश में पारदर्शी खाद्य सुरक्षा प्रणाली के लिए शुरू किया ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम

नई दिल्ली, 30 जनवरी: देश में पारदर्शी, वैज्ञानिक और मजबूत खाद्य सुरक्षा प्रणाली के निर्माण के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपना पहला पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। यह पहल भारत के विज्ञान-आधारित खाद्य नियामक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में मानी जा रही है।

एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजित पुनहानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खाद्य सुरक्षा जोखिम मूल्यांकन पर एक व्यापक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की और डिजिटल प्रशिक्षण पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को FSSAI और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इसके पाठ्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय जोखिम विश्लेषण सिद्धांतों के अनुरूप तैयार किया गया है और इसे भारत की नियामक आवश्यकताओं के अनुसार ढाला गया है।

प्रशिक्षण का मुख्य भाग डायटरी एक्सपोज़र असेसमेंट है, जिसे WHO के तकनीकी सहयोग से विकसित किया गया है। कार्यक्रम में जेईसीएफए (JECFA), जेईएमआरए (JEMRA) और जेएमपीआर (JMPR) के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में माइक्रोबायोलॉजिकल जोखिम मूल्यांकन, एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस, टॉक्सिकोलॉजी और खाद्य additive सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

प्रारंभिक चरण में यह प्रशिक्षण FSSAI मुख्यालय के युवा और मध्य-स्तरीय अधिकारियों को दिया जाएगा। भविष्य में इसे राज्य खाद्य प्राधिकरणों तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि पूरे देश में खाद्य सुरक्षा प्रणाली और नियामक ढांचा मजबूत किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रशिक्षण से अधिकारी खाद्य सुरक्षा जोखिमों का सही मूल्यांकन कर नीतिगत निर्णय लेने में सक्षम होंगे, जिससे देश में खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के विश्वास को और मजबूती मिलेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img