Yuvraj Mehta Death Case: युवराज मौत मामला: बचाव दल ने लापरवाही दिखाई, मेरे बेटे को भगवान भरोसे छोड़ दिया, पिता का छलका दर्द

Yuvraj Mehta Death Case: युवराज मौत मामला: बचाव दल ने लापरवाही दिखाई, मेरे बेटे को भगवान भरोसे छोड़ दिया, पिता का छलका दर्द

नोएडा। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद आयोजित शोक सभा के दौरान उनके पिता राजकुमार मेहता का दर्द छलक उठा। नम आंखों से उन्होंने कहा कि जलजमाव वाले गड्ढे में गिरने के बाद उनके बेटे ने लगभग दो घंटे तक संघर्ष किया और बचाव के लिए पर्याप्त समय और मौका दिया, लेकिन बचाव दल की गंभीर लापरवाही के कारण युवराज को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सही ढंग से प्रयास किए जाते, तो उनके बेटे की जान आसानी से बचाई जा सकती थी।

राजकुमार मेहता ने भावुक होते हुए कहा कि वह जानते हैं कि युवराज को अब कभी वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन उनकी यह लड़ाई न्याय के लिए है ताकि भविष्य में कोई दूसरा युवराज ऐसी त्रासदी का शिकार न बने। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में जिन विभागों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बेटे की मौत के बाद वह और उनका परिवार पूरी तरह टूट चुके थे और हताश हो गए थे, लेकिन समाज के लोगों, मीडिया और आम नागरिकों ने जिस तरह इस घटना के खिलाफ आवाज बुलंद की, उससे उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस मामले को सही दिशा दी और लापरवाह विभागों तथा गैर-जिम्मेदार कर्मचारियों को सजा दिलाने की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाया।

युवराज के पिता ने डिलीवरी बॉय मोनिंदर का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिसने बिना अपनी जान की परवाह किए नाले में छलांग लगाकर युवराज को ढूंढने और बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बहुत साहसी था और अंत तक उसने हार नहीं मानी।

राजकुमार मेहता ने उत्तर प्रदेश सरकार का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए एसआईटी का गठन किया। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा न जाए और उन्हें सख्त सजा मिले। अंत में उन्होंने देश की जनता, मीडिया, सोसाइटी के सभी निवासियों और स्थानीय प्रशासन का न्याय की इस लड़ाई में साथ देने के लिए आभार व्यक्त किया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img