Noida Crime: महिला और घरेलू सहायिका को जान से मारने की धमकी, अज्ञात कॉलर पर केस दर्ज

Noida Crime: महिला और घरेलू सहायिका को जान से मारने की धमकी, अज्ञात कॉलर पर केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी घरेलू सहायिका को फोन कॉल के जरिए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेपी विशटाउन सोसाइटी निवासी रागिनी सिंह ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बीते कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

यही नहीं, उन्हीं नंबरों से रागिनी सिंह के घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका को भी कॉल कर गाली-गलौज की जा रही है। बार-बार आ रही इन अनचाही कॉल्स से महिला और उसकी सहायिका दोनों मानसिक रूप से काफी डरी हुई हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

GRAP Stage 1 Noida: नोएडा-एनसीआर में प्रदूषण का कहर शुरू, एक्यूआई 258 पहुंचते ही वायु गुणवत्ता आयोग ने लागू किया ग्रैप-1

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली से सटे औद्योगिक शहर नोएडा और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की हवा एक बार फिर दमघोंटू और जहरीली होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में आई तेज गिरावट को देखते हुए वाय...

Noida PG College: सेक्टर-39 राजकीय पीजी कॉलेज में 10.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक लॉ विभाग, जिले में पहली बार मिलेगी सरकारी लॉ...

गौतमबुद्ध नगर जिले में कानून की उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले हजारों मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित सौगात सामने आई है। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img