Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

Mock Drill: दिल्ली के डॉक्टर हेडगेवार आरोग्य संस्थान में मॉक बम ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता का असर

delhi mock drill news, bomb drill hospital

Mock Drill: दिल्ली के डॉक्टर हेडगेवार आरोग्य संस्थान में मॉक बम ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता का असर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के सरकारी हॉस्पिटल डॉक्टर हेडगेवार आरोग्य संस्थान में एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से प्रशासन में तुरंत हलचल मच गई। सुबह लगभग 10:28 बजे मिली कॉल के अनुसार गेट नंबर 1 के पास रखा बैग संदिग्ध था और उसमें से आवाज आ रही थी। सूचना मिलते ही फर्श बाजार थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक और क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में मरीज और उपस्थित लोग घबराए और डर का माहौल बन गया। पुलिस ने बैग की जांच शुरू की और बम स्क्वाड ने उपकरणों की सहायता से पूरी तरह चेकिंग की।

डॉग स्क्वाड ने भी बैग का निरीक्षण किया और पाया कि इसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है। बैग के अंदर केवल कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान था, जिसमें आवाज आ रही थी। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह किसी खतरे की सूचना नहीं थी, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा राजधानी में बढ़ी सुरक्षा सतर्कता और पुलिस बल की तत्परता को परखने के लिए की गई मॉक ड्रिल थी। बैग में तारों का जंजाल और एक मोबाइल चार्जर रखा गया था ताकि कर्मचारियों और टीम की प्रतिक्रिया को आंका जा सके।

लीडिंग फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरी कार्रवाई को अनुशासित और सावधानीपूर्वक अंजाम दिया गया और अस्पताल में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस मॉक ड्रिल से न केवल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता दिखाई गई, बल्कि आम नागरिकों को भी यह संदेश गया कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करना चाहिए। इससे राजधानी में सुरक्षा उपायों की मजबूती और जागरुकता दोनों सुनिश्चित होती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें