Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Shaheen Bagh Fire: शाहीन बाग में तड़के भीषण आग का कहर, बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत, कई वाहन जलकर खाक

shaheen bagh fire news, delhi fire accident, short circuit fire delhi

Shaheen Bagh Fire: शाहीन बाग में तड़के भीषण आग का कहर, बुजुर्ग महिला की दम घुटने से मौत, कई वाहन जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब मकान नंबर E-50 की पार्किंग में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे मकान में धुआं भर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तड़के करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है। सबसे पहले एक पड़ोसी ने पार्किंग से धुआं उठता देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल कर्मियों के अनुसार आग की वजह से मकान की ऊपरी मंजिलों में घना धुआं भर गया था।

तीसरी मंजिल पर अफरोज इकबाल अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए दमकल टीम ने दीवार तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और बड़ी जनहानि होने से बचा लिया। वहीं दूसरी मंजिल पर रहने वाले अकील अहमद की 70 वर्षीय मां धुएं की चपेट में आ गईं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक महिला पहले से ही श्वसन संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं, जिससे उनकी हालत और बिगड़ गई। इस हादसे में पार्किंग में खड़ी सात गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को बैरिकेड कर दिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस और फायर विभाग की टीमें पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली उपकरणों और वायरिंग की नियमित जांच कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई/

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें