Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में गन्ने के खेत से सूटकेस में मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पिलखुवा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस ब्लाइंड मर्डर का रविवार शाम खुलासा कर दिया।

पुलिस ने एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो आपस में पति-पत्नी हैं। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को ग्राम छिजारसी के जंगल क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक सूटकेस में महिला का शव मिला था।

अंकित पुत्र अमर सिंह निवासी नवादा कलां, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली पुत्री जोर्ज केरकेष्टा निवासी जिला सिमडेगा, झारखंड को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त अंकित ने खुलासा किया कि वह और उसकी पत्नी झारखंड के गरीब व असहाय परिवारों की युवतियों को दिल्ली-एनसीआर में मेड के रूप में भेजने का काम करते थे। इसी दौरान मृतका सोनिया को भी झारखंड से लाया गया था।

अंकित ने सोनिया के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब सोनिया ने पुलिस में शिकायत करने और जेल भिजवाने की धमकी दी, तो दोनों पति-पत्नी ने मिलकर 28 अगस्त 2025 को लात-घूंसे और डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर छिजारसी क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन, तीन अन्य मोबाइल फोन, दो कैश मीमो बुक और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें