Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Greater Noida: लावारिस कुत्तों को हटाने के मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Greater Noida: लावारिस कुत्तों को हटाने के मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को बाहर निकालने के मुद्दे पर शनिवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब इस विषय को लेकर बुलाई गई बैठक के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया। यह मामला सोसाइटी में लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमलों से जुड़ा हुआ है, जिससे कई निवासी डरे और नाराज हैं।

सोसाइटी के टावर-10 के फ्लैट नंबर 1604 में रहने वाले अतुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी अपनी दोनों बेटियों को स्कूल से लेकर लौटी थीं। पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने के बाद जैसे ही वे घर की ओर बढ़ीं, उसी दौरान कुछ लोग पार्क में लावारिस कुत्तों को खाना खिला रहे थे। अचानक आठ से नौ कुत्ते दौड़ते हुए उनकी पत्नी और बच्चों की ओर आ गए और हमला कर दिया। पत्नी ने किसी तरह छोटी बेटी को गोद में उठा लिया, लेकिन दूसरी बेटी और पत्नी पर कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिवार को बचाया। इसके बाद घायल मां और बेटी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया। अतुल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी के पैर पर गंभीर चोट आई है और वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही है। आने वाले दिनों में उसकी परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन मौजूदा हालत में उसका परीक्षा देना मुश्किल हो सकता है। इस घटना के बाद से बच्चे मानसिक रूप से भी काफी डरे हुए हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। सोसाइटी में अब तक 15 से अधिक ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें लावारिस कुत्तों ने बच्चों और महिलाओं पर हमला किया है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कई बार प्राधिकरण और संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

घटना के बाद शनिवार रात करीब आठ बजे सोसाइटी के पार्क में बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिकांश निवासियों ने लावारिस कुत्तों को पकड़वाकर शेल्टर होम भेजने के लिए प्राधिकरण से शिकायत करने पर सहमति जताई। बैठक के दौरान ही कुछ लोग वहां पहुंचे और कुत्तों को हटाने का विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते हंगामे में बदल गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामले को शांत कराया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन सोसाइटी में लावारिस कुत्तों को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। निवासी अब जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें