Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, करंट लगने की आशंका

Hapur News : हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड निवासी श्रवण शर्मा (45) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पानी गर्म करने वाली रॉड से करंट लगने से व्यक्ति की मौत की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन श्रवण के शव को अपने पैतृक गांव अकड़ौली भी लेकर चले गए।

पुलिस ने गांव पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक श्रवण शर्मा पिछले करीब 15 वर्षों से अपनी पत्नी रानी, पुत्र व पुत्री के साथ बछलौता रोड पर रह रहे थे। जबकि वह गांव अकड़ौली के रहने वाले थे।

रविवार की सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बछलौता रोड निवासी किसी व्यक्ति ने गर्म पानी करने वाली रॉड से करंट लगने से श्रवण की मौत की सूचना थाना बाबूगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बछलौता रोड पर पहुंचे। इससे पहले ही परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए श्रवण के शव को अपने पैतृक गांव अकड़ौली लेकर चले गए थे।

इसके बाद पुलिस टीम गांव अकड़ौली पहुंची और पंचनामे की कार्रवाई करने के बाद श्रवण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक श्रवण अपने पीछे अपनी पत्नी रानी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए हैं। उनकी मौत पर उनकी पत्नी, पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया गर्म पानी करने वाली रॉड से करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें