Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्ट

उत्तर प्रदेश : बांके बिहारी मंदिर में अभद्रता, पुलिस ने सेवायत को कॉलर पकड़ कर खींचा, भागवत प्रवक्ता का फटा कुसेवा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंदिर पहुंचने के दौरान का मामला

Mathura News : रविवार देर शाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे तो वहां उनकी सुरक्षा में लगी पुलिस बदसलूकी करने पर आमादा हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी सेवायतों के कॉलर पकड़ कर खींचते नजर आए तो ब्रज में यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रहे भागवत प्रवक्ता का कुर्ता तक फट गया।

धीरेंद्र शास्त्री की टीम में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि पुलिस उनको घुमाती रही। ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में लगे पुलिस अधिकारी उनको सीधे रास्ते से बांके बिहारी मंदिर न ले जाकर ऊबड़ खाबड़ रास्तों से होकर लेकर गए।

बांके बिहारी मंदिर पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पूजा कराने के लिए मंदिर के सेवायत पूजा की थाली लेकर उनके पास जा रहे थे। इसी दौरान धीरेंद्र शास्त्री की सुरक्षा में लगे ASP अनुज चौधरी वहां पहुंचे और सेवायत का कॉलर पकड़ कर खींच ले गए। जिससे उनकी पूजा की थाली का सामान फैल गया।

भागवत प्रवक्ता आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने बताया कि जब बागेश्वर धाम सरकार दर्शन करने जा रहे थे तो हम लोग व्यवस्था बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने बहुत गलत व्यवहार किया। उन्होंने कहा अगर पुलिस का सहयोग करने पर यह स्थिति की जाएगी धक्का मारा गया, कुर्ता फट गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें