Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, साइबर अपराधियों पर शिकंजा, “ऑपरेशन ट्रैक साइबर” के दौरान 182 अपराधियों की कुंडली खंगाली

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया। 24 घंटे चले इस “ऑपरेशन ट्रैक साइबर” के दौरान पुलिस ने पिछले 10 वर्षों में साइबर अपराधों में लिप्त 182 अपराधियों की कुंडली खंगाल दी।

एसपी के सख्त निर्देश पर चला अभियान

एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानजय सिंह के सख्त निर्देश पर रविवार को यह विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें फील्ड पर उतरीं और रातभर चली दबिशों, रिकॉर्ड खंगालने और पुराने साइबर मामलों की फाइलों की जांच के बाद उन अपराधियों की पहचान की गई, जिनके नाम पिछले एक दशक में साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग स्कैम और ई-वॉलेट ठगी में सामने आए थे।

535 अपराधियों का सत्यापन किया गया

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही इन अपराधियों के घर-घर जाकर, पड़ोसी इलाकों में तस्दीक कर और पुराने केस रजिस्टर मिलान कर 182 साइबर अपराधियों का सत्यापन पूरा किया। इस दौरान पूरे जिले से कुल 535 अपराधियों का सत्यापन किया गया, जिनमें 182 साइबर अपराधियों से जुड़े मामले शामिल थे।

166 अपराधी जिले में मौजूद मिले

जांच में पता चला कि 166 अपराधी जिले में मौजूद मिले, चार फरार हैं, 11 आरोपी जेल में मौजूद हैं, जबकि एक की मृत्यु हो चुकी है। नगर कोतवाली 28, हापुड़ देहात 12, बाबूगढ़ थाना 11, पिलखुवा थाना 28, धौलाना थाना 17, कपूरपुर थाना शून्य, हाफिजपुर थाना 6, गढ़मुक्तेश्वर 7, सिम्भावली 38 और साइबर थाने में 16 अपराधियों का सत्यापन किया गया है।

साइबर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

हापुड़ पुलिस लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पिछले वर्षों में जिन अपराधियों के खिलाफ साइबर अपराध के केस दर्ज हुए थे, उनकी निगरानी और सत्यापन इस अभियान के तहत किया गया है। पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले में कोई भी साइबर ठग दोबारा अपराध न कर सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें