Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से हिमाचल के लिए रवाना

हिमाचली विद्यार्थी
39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से हिमाचल के लिए रवाना

39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से हिमाचल के लिए रवाना

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए किए गए प्रयास

शिमला 10 मई, 2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की सुरक्षित प्रदेश वापसी की पहल की है। इस दिशा में आज सुबह 11 बजे श्रीनगर में पढ़ रहे 39 हिमाचली विद्यार्थियों को लेकर जम्मू के लिए बस रवाना हुई। इस बस का प्रबंध जम्मू-कश्मीर राज्य परिवहन विभाग द्वारा किया गया था।

यह आशा व्यक्त की जा रही थी कि यह बस शाम 5 बजे तक जम्मू पहुंच जाएगी, लेकिन जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनिहाल के पास भारी यातायात जाम के कारण विद्यार्थियों के पहुंचने में देरी हुई है। अब अधिकारियों को उम्मीद है कि बस देर सांय जम्मू पहुंचेगी।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के अधिकारी पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। एचआरटीसी की एक बस जम्मू के लिए भेजी जा चुकी है, जो विद्यार्थियों को कांगड़ा जिले के जसूर तक पहुंचाएगी। जम्मू पहुंचने में देरी के कारण विद्यार्थियों को अब कल सुबह जसूर लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि सभी विद्यार्थियों की निःशुल्क प्रदेश वापसी सुनिश्चित की जाए। यात्रा में विलंब के कारण प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को जम्मू में सुरक्षित रूप से रहने की व्यवस्था की जाएगी। विद्यार्थी कल सुबह जसूर के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू करेंगे। वहां से उन्हें उनके गृहनगर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें