Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

पायलट Shivangi Singh को लेकर पाकिस्तान का दावा झूठा, PIB ने किया फैक्ट चेक

Shivangi Singh
पायलट Shivangi Singh को लेकर पाकिस्तान का दावा झूठा, PIB ने किया फैक्ट चेक

Shivangi Singh: भारतीय वायुसेना की राफेल पायलट शिवांगी सिंह को लेकर पाकिस्तान ने फैलाया झूठ, PIB ने फैक्ट चेक कर दिया दावा खारिज। जानिए कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह और कैसे बनीं भारत की पहली महिला राफेल पायलट।

पाकिस्तान ने फैलाई झूठी खबर, PIB ने किया खंडन

भारतीय वायुसेना की महिला पायलट Shivangi Singh को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने झूठे दावे फैलाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि भारत की महिला राफेल पायलट, स्क्वाड्रन लीडर Shivangi Singh को पाकिस्तान ने पकड़ लिया है। पोस्ट्स में कहा गया कि उनका जेट सियालकोट के पास गिराया गया और उन्हें कोटली (PoK) में गिरफ्तार किया गया, जो पूरी तरह फर्जी खबर है।

After Ofperation Sindoor Pakistani Social Media Account Spread Fake News  Debunk By Pib Profile: Height, Age, Affairs, Biography | Amar Ujala

PIB का स्पष्टीकरण: शिवांगी सिंह सुरक्षित
प्रेस इंन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने 10 मई को X (पूर्व ट्विटर) पर इस दावे का फैक्ट चेक किया और इसे झूठा करार दिया। PIB ने लिखा –

“#PIBFactCheck यह दावा फर्जी है! स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोई ऐसी घटना नहीं हुई है।”

कौन हैं Shivangi Singh सिंह?

भारत की पहली महिला राफेल पायलट
Shivangi Singh भारत की पहली और एकमात्र महिला पायलट हैं जो राफेल लड़ाकू विमान उड़ाती हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1995 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ। एक साधारण परिवार से आने वाली शिवांगी ने बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) करने के बाद भारतीय वायुसेना में चयन पाया।

Fact Check: भारतीय महिला पायलट को पकड़े जाने की झूठी खबर फैला रहा पाकिस्तान,  सामने आया सच | indian female air force pilot has been captured in pakistan  social media handles claim

प्रेरणा और प्रशिक्षण
Shivangi Singh को पायलट बनने की प्रेरणा बचपन में एक एयरफोर्स म्यूजियम यात्रा से मिली। उन्होंने हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी (AFA) से ट्रेनिंग ली और 2017 में कमीशन प्राप्त किया।

 मिग-21 से लेकर राफेल तक का सफर

शुरुआत मिग-21 से, अब उड़ाती हैं राफेल
Shivangi Singh ने शुरुआत में मिग-21 बाइसन जैसे लड़ाकू विमान उड़ाए। 2020 में वह राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाली भारत की पहली महिला बनीं। वे अंबाला एयरबेस की गोल्डन एरोज स्क्वाड्रन का हिस्सा हैं और उन्होंने फ्रांस में ऑरियन युद्ध अभ्यास में भी हिस्सा लिया।

पाकिस्तान का झूठा प्रोपेगेंडा क्यों?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान
भारत द्वारा की गई सफल जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। शिवांगी सिंह को लेकर किया गया दावा भी इसी रणनीति का हिस्सा है, जिसका भारत ने तथ्यों के साथ खंडन किया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें