Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

27 नामचीन स्कूलों को प्राधिकरण ने भेजा नोटिस

सड़कों पर लगने वाले जाम और हादसों को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया
सड़कों पर लगने वाले जाम और हादसों को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया

अमर सैनी

नोएडा। सड़कों पर लगने वाले जाम और हादसों को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाया है। अब न केवल स्कूल बल्कि निजी बस ऑपरेटरों को भी सड़कों पर बसें खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी भी प्रकार की बस सड़क पर खड़ी मिली तो चालान काटे जाएंगे और बस को जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ.लोकेश एम ने तीन सप्ताह पहले सेक्टर-25ए के एक खाली मैदान में स्कूल बसों को खड़ा देखा था और नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने इस पर करने के निर्देश दिए थे।
ट्रैफिक सेल के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों और निजी बस संचालकों को सड़कों पर बसें खड़ा न करने के नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। अब तक करीब 27 स्कूलों को नोटिस जारी किया जा चुका है कि वे अपनी बसों को स्कूल परिसर के अंदर ही खड़ा करें। यदि स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो धारा 10 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें स्कूल के भूखंड के आवंटन को निरस्त करने तक का प्रावधान है। सभी स्कूल और निजी बसों को सेक्टर-69 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ही खड़ा किया जाए। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा में करीब 1500 से अधिक निजी स्कूल बसें पंजीकृत हैं और लगभग इतनी ही संख्या में निजी बस ऑपरेटरों की भी स्कूल बसें हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए वैनों की भी सुविधा उपलब्ध है, जिन्हें अभिभावक अपनी इच्छा से लगवाते हैं। फिलहाल स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन जुलाई से इस आदेश का सख्त रूप से पालन कराया जाएगा। सड़कों पर बसें खड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन स्कूलों को नोटिस जारी

ऑल इंडिया मेरीगोल्ड चाइल्ड, खेतान पब्लिक स्कूल, द मिलेनियम स्कूल, नवोदय विद्यालय समिति, कोठारी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लोट चेरी मियान, स्टेप बाई स्टेप, एनएस पब्लिक स्कूल, बाल भारती स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, सफायर इंटरनेशनल स्कूल, ग्लोबल इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, एसिस कॉन्वेंट एजुकेशनल सोसाइटी, समर विला स्कूल, एपीजे स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, माता भगवती देवी चड्डा चैरिटेबल ट्रस्ट, केंब्रिज पब्लिक स्कूल जूनियर, जेनेसिस ग्लोबल स्कूलमोहन इंटरनेशनल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, फादर एंगल स्कूल, लोटस वैली एजुकेशन सोसाइटी, राघव ग्लोबल स्कूल, जेबीएम ग्लोबल स्कूल, केएससी एजुकेशन सोसाइटी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *