Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

नोएडा में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया
सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो ग्राहक और दो महिलाएं पकड़ी। मौके से पुलिस को कंडोम, कैश और काफी आपत्तिजनक सामान भी मिली है। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस स्पा सेंटर को एलोरा थाई नाम से बरौला में चलाया जा रहा था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बरौला गांव में स्थित एलोरा थाई स्पा सेंटर में कुछ लोग पैसे का लालच देकर ग्राहकों को बुलाते हैं। वहां पर महिलाओं और लड़कियों से देह व्यापार कराते हैं। सूचना पर एसीपी सौम्या सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से विपुल कोहली, राहुल कुमार और दो महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं। पुलिस ने 9,780 रुपये नकद, इस्तेमाल किए हुए कंडोम, आपत्तिजनक सामग्री, विजिटिंग कार्ड और रजिस्टर भी बरामद किए। पुलिस को पता चला कि इस स्पा का संचालन कोमल, भगवान सिंह उर्फ भगवंत और सोनू नाम है। तीनों आरोपी मौके से फरार है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर वहां बुलाया गया था और पैसे के लालच में उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
हालांकि, इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यह स्पा काफी समय से चल रहा था और आसपास के लोगों ने कई बार शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा चलता रहा। कई बार लोगों को धमकियां भी मिलीं। छापे के दौरान संचालकों के फरार होने से भी शक बढ़ा है कि पुलिस लीक से उन्हें भनक लग गई होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *