Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

सेक्टर बीटा वन व टू में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे ओएसडी

-सेक्टर बीटा टू में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जताई नाराजगी
-सेक्टर बीटा टू में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जताई नाराजगी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार बीटा वन व टू की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। सेक्टर बीटा टू के निवासियों ने बताया कि गारबेज कलेक्शन के लिए वाहन प्रतिदिन नहीं आ रहा, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ओएसडी ने कॉन्ट्रैक्टर मैसर्स ब्लू प्लेनेट इनवायर्नमेंटल सोल्यूषंस को रोस्टर बनाकर नियमित गारबेज उठवाने के निर्देश दिए। इसी सेक्टर के गेट नंबर-5 के पास आई ब्लॉक में गंदगी दिखी। निवासियों ने बताया कि सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते। इस पर ओएसडी ने दोबारा शिकायत मिलने पर कॉन्ट्रैक्टर मैसर्स साईंनाथ सेल्स एवं सर्विसेज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं, ओएसडी के औचक निरीक्षण का असर भी दिखने लगा है। सेक्टर बीटा वन में निवासियों ने सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। ओएसडी संतोष कुमार ने कहा है कि
शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *