Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में बीबीए छात्रा से हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बीबीए की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया
ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बीबीए की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बीबीए की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के जरिए छात्रा से दोस्ती की। फिर मीठी-मीठी बातों में फंसाकर छात्रा से उसकी न्यूड फोटो और वीडियो मंगवा ली। इसके बाद आरोपी वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस बीच आरोपी ने छात्रा को एक होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की 1 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मोहम्मद अमानुल्लाह फारुकी निवासी जनपद अलीगढ़ से दोस्ती हुई। आरोपी ने उसे अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उसकी न्यूड फोटो और वीडियो मंगवा ली। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा, और उसने उसे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। छात्रा का आरोप है कि होटल में बुलाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी ने छात्रा को उसकी न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिल्ली के एक होटल में बुलाया। वहां पर भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता के अनुसार 13 मार्च को आरोपी उसके हॉस्टल के बाहर आया तथा उसने उसे कहा कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने मना किया तो उसने उसे थप्पड़ मारा और धमकी दी। आरोपी ने छात्रा की मां, परिजनों और अन्य परिचितों को मोबाइल फोन पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर उसे वायरल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी के भाई ने उसे व्हाट्सएप पर गंदे-गंदे मैसेज भी लिखे। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *