Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर, यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए 7,526 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारीLucknow : योगी सरकार में महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का सम्मान, लखनऊ में गोमती तट पर स्थापित हुई प्रतिमाAyodhya : सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथनPolice Traffic Booths: यमुना सिटी में सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए बनेंगे हाईटेक पुलिस व ट्रैफिक बूथPolice Attack Case Acquittal: मेंहदीपुर में पुलिस टीम पर पथराव व जानलेवा हमले के 12 साल पुराने मामले में सभी 7 आरोपी दोषमुक्तSuspicious Fall From Roof: नोएडा के हरौला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान की छत से गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौतStolen TMT Rebar Buyer Arrested: चोरी का सरिया खरीदने वाला दिल्ली का शातिर कबाड़ी नोएडा से गिरफ्तार, 170 किलो माल बरामदPizza Shop Owner Kidnapping: बिसरख में पिज्जा दुकानदार अमित कुमार के दोबारा संदिग्ध अपहरण से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कार सवार महिला ने बाइक सवार समेत दो लोगों को जमकर पीटा

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कार सवार महिला ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे पीछे चल रहा बाइक सवार उससे टकरा गया
थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कार सवार महिला ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे पीछे चल रहा बाइक सवार उससे टकरा गया

अमर सैनी

नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक कार सवार महिला ने अचानक ब्रेक मार दिया। जिससे पीछे चल रहा बाइक सवार उससे टकरा गया। जब बाइक सवार और एक कार सवार ने इसका विरोध किया तो महिला भड़क गई। आरोप है कि महिला ने दोनों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

प्रशांत शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 मई को वह अपनी स्विट कार में सवार होकर सूरजपुर कोर्ट जा रहे थे। उनके आगे एक बाइक सवार चल रहा था। उसके आगे एक कार जा रही थी। कार महिला चला रही थी। महिला ने अचानक कार के ब्रेक मार दिए। जिससे पीछे से चल रहा बाइक सवार कार से टकराकर घायल हो गया। जब बाइक सवार और प्रशांत शर्मा ने इस बात का विरोध किया तो महिला ने दोनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि महिला खुद को अधिकारी बता रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। महिला की कार को जब्त कर लिया गया है। जब थाना प्रभारी से महिला को पकड़े जाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सिर्फ कार जब्त की गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *