प्रधानमंत्री आज दोपहर बाद ओडिशा में 19 हजार छह सौ करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाएं भी राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ओडिशा के एक दिन के दौरे पर आज दोपहर बाद भुवनेश्‍वर पहुंचेंगे। वहां से वे जाजपुर जिले के चांदीखोल के लिए उडान भरेंगे। वहां वे 19 हजार 6 सौ करोड रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास करेंगे। इनमें तेल और गैस, रेलवे, सडक, परिवहन, राष्‍ट्रीय राजमार्ग और परमाणु ऊर्जा सहित विभिन्‍न क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री आज पारादीप-हरिदासपुर लाइन पर पारादीप को केंद्रपाडा होते हुए क्‍योंझर से जोडने वाली मेमु रेलगाडी को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इससे स्‍वतंत्रता के बाद से चली आ रही जिले के लोगों की मांग पूरी हो जाएगी। प्रधानमंत्री चांदीखोल के बेनापुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

आगामी लोकसभा और राज्‍य के विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा ओडिशा दौरा है। श्री मोदी पिछले महीने की 3 तारीख को संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्‍थान के परिसर का उद्घाटन करने ओडिशा गए थे। उन्‍होंने संबलपुर में जनसभा को भी संबोधित किया था। आज प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए भुवनेश्‍वर में बीजू पटनायक अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे और चांदीखोल में जनसभा स्‍थल पर व्‍यापक सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img