एक दिन में इतना फ्रूट जूस पीना घातक होगा! कितने गिलास पीना सही है?

सेहतमंद रहने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है. फलों में सभी तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इनमें विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट, मिनिरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व होते हैं, जो सेहत को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं. हालांकि, बहुत से लोग फल खाने की बजाय जूस लेना पसंद करते हैं. फ्रूट जूस पीना भी फायदेमंद होता है लेकिन उसमें से छिलका और हैवी कंटेंट निकलने से फाइबर और अन्य माइक्रोन्यूट्रेंट्स निकल जाते हैं. इसके साथ ही फ्रूट जूस में फ्रूक्टोज भी ज्यादा मात्रा में होता है. इसलिए इसे फलों की तुलना में कम फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप फ्रूट जूस पीते हैं तो एक दिन में कितना पीना फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं…
फ्रूट्स जूस फायदेमंद या नुकसानदायक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जूस में फ्रक्टोस का मात्रा ज्यादा होती है. एक कप जूस में 117 कैलोरी और लगभग 21 ग्राम शुगर होता है. जिससे कुछ मामलों में यह शरीर को प्रभावित कर सकता है. खासकर डायबिटीज मरीज के लिए तो फ्रक्टोस बिल्कुल भी लाभदायक नहीं है. ज्यादा फ्रूट जूस पीने से मसूड़ों में कीड़ें लग सकते हैं. ये कीड़े लिवर को सही तरह से हाइड्रेट नहीं रखने देते. इससे गैस्ट्रिक पेशेंट को नुकसान पहुंच सकता है.
एक दिन में कितना फ्रूट जूस पीना चाहिए
डॉक्टर के मुताबिक, फलों से जब जूस निकाला जाता है तब फाइबर निकल जाता है और फ्रक्टोस बढ़ जाता है. इसलिए अगर कोई वयस्क है तो उसे रोजाना एक गिलास से ज्यादा जूस नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे ज्यादा जूस नुकसानदायक हो सकता है. इसका असर तुरंत नहीं दिखता है लेकिन बाद में शरीर प्रभावित हो सकता है.
जूस कब नहीं पीना चाहिए
डॉक्टर का कहना है कि कभी भी सुबह के समय खाली पेट जूस पीने से बचना चाहिए. सुबह खाली पेट जूस पीने से पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. इसलिए कुछ खाने के बाद ही जूस पीनी चाहिए. दोपहर के वक्त जूस पीना फायदेमंद होता है.
जूस नहीं तो क्या खा सकते हैं
डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको फ्रूट जूस ज्यादा पसंद है तो इसमें से निकला पल्प बिना छाने की खा जाएं. इससे फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है. इससे फ्रक्टोस जल्दी अब्जॉर्ब नहीं होता है. ऐसे में आप रोजाना एक गिलास जूस पिएं, नहीं तो ताजा फल खाएं. यह ज्यादा फायदेमंद होता है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img