“ये हैं मोहब्बतें” में मुख्य भूमिका निभाने वाली रूही ने मर्सिडीज कार खरीद ली, क्या अदिति भट्टिया फिलहाल एक्टिंग नहीं करती?

टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ में रूही भल्ला बनकर फैंस का दिल जीतने वाली अदिति भाटिया ने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई है. एक्ट्रेस भले ही लंबे समय से एक्टिंग से दूर हो लेकिन रूही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. रूही अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं.

‘ये हैं मोहब्बतें’ की बड़ी रूही ने खरीदी मर्सिडीज कार

हाल ही में अदिति भाटिया के चर्चा में आने की वजह उनकी नई चमचमाती कार है. हाल ही में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट दी है कि उन्होंने नई मर्सिडीज कार खरीदी है, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टा पर भी शेयर की है. शेयर की गई वीडियो में अदिति अपनी फैमिली के साथ अपनी नई चमचमाती वाइट मर्सिडीज की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं. साथ ही नई कार के साथ एक्ट्रेस ने पोज देते हुए कुछ फोटोज भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं.

नई कार खरीदने के मौके पर अदिति भाटिया काफी खुश नजर आ रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने जो कार खरीदी है वो मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास है. इस कार के अलग-अलग मॉडल हैं, जिसकी कीमत 75 से 85 लाख के बीच होती है. हालांकि अदिति ने अपनी कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है. फिलहाल अदिति भाटिया ने अपने पूरे परिवार के साथ इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है.

फिलहाल ये काम कर रही हैं अदिति भाटिया?

बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान बनाने के बावजूद अदिति भाटिया ने अपने करियर का रुख बदल लिया है. अब एक्ट्रेस प्रोडक्ट ऐड में अपना ध्यान लगा रही हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के रूप में भी जानी जाती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी हर एक फोटोज के लिए भी अदिति मोटी रकम वसूलती हैं.

अदिति भाटिया ने  साल 2015 के दौरान टीवी शो ‘टशन-ए-इश्क’ में बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया. इस सीरियल में उन्होंने बबली तनेजा का किरदार निभाया. इसके बाद साल 2016 के दौरान वह टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से जुड़ गईं और रूही भल्ला बनकर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img