Shaitaan Advance Booking Day 1: “शैतान” ओपनिंग डे पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी! रिलीज से पहले इतना सामान

अजय देवगन की इस साल कईं फिल्में कतार से रिलीज होने वाली हैं. इनमें ‘शैतान’ से ‘मैदान’, ‘सिंघम अगेन’ से लेकर ‘औरो में कहा दम था’ और ‘रेड 2’ शामिल हैं. फिलहाल अजय देवगन की साल 2024 की पहली फिल्म ‘शैतान’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. स्टार कास्ट इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं. इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. चलिए जानते हैं  ‘शैतान’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन कर लिया है.

‘शैतान’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?

‘शैतान’ एक गुजराती फिल्म ‘वश’ का हिंदी रीमेक है. हाल ही में फिल्म का रौंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसके बाद से इस हॉरर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्म की रिलीज से कईं दिन पहले ही एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके प्री टिकट सेल में हुए कलेक्शन के आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ के फर्स्ट डे के शो के लिए अब तक 2D फॉर्मेट में 32 हजार 876 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. जिसके बाद फिल्म ने देश भर में एडवांस बुकिंग से अब तक 75.96 लाख का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अभी फिल्म की रिलीज में चार दिन है ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग में काफी उछाल आने की उम्मीद है जिसे देखते हुए मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है.

‘शैतान’ को मिला है U/A सर्टिफिकेट

‘शैतान’ एक हॉरर जॉनर की फिल्म है. जिन लोगों ने ओरिजनल फिल्म देखी है, उनका दावा है कि यह अब तक देखी गई सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है. यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है. अगर ये फिल्म टिकट खिड़की पर हिट रहती है तो ये कई और डरावनी फिल्मों के लिए दरवाजे खोल सकती है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है.

कब रिलीज हो रही है ‘शैतान’

‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, ज्योतिका और गुजराती सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जानकी बोदीवाला भी हैं. फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है.

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img