Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में रोड रेज के बाद युवक की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में रोड रेज के बाद युवक की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना एनएच-24 पर हुई, जहां आरोपियों ने मृतक आशीष पर शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी अभिषेक धानिया के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि बाइक सवार लड़कों ने शराब की बोतल से हमला कर दिया और गला भी काट दिया। आरोपी पल्सर बाइक पर सवार होकर राज्य नगर, गाजियाबाद की ओर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशीष को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गवाह विकास ने बताया कि वह आशीष और अन्य दोस्तों के साथ होली खेलकर खोड़ा स्थित अपने घर लौट रहा था। जब वे एनएच-24 कट पार कर रहे थे, तभी मंडावली की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस पर कहासुनी हुई और एक आरोपी ने जेब से शराब की क्वार्टर बोतल निकालकर आशीष के सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img