प्राधिकरण, नोएडा: 21 थीम पार्कों में संगीतमय फव्वारे और झूले लगेंगे, नए साल पर शुरू होगा काम

अमर सैनी

प्राधिकरण, नोएडा। प्राधिकरण 21 थीम पार्कों का नवीनीकरण कर उसमें संगीतमय फव्वारे, मूर्तियां, ओपन जिम, झूले, फेसेड लाइट लगाएगा। बारिश के पानी को बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञ कंपनियों की तलाश की जा रही है। विशेषज्ञों के सुझावों और सलाह के आधार पर काम किया जाएगा। नए साल में काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही सामान्य पार्कों के सौंदर्यीकरण का भी काम चल रहा है।

प्राधिकरण ने शहर के प्रत्येक सेक्टर में एक थीम आधारित पार्क भी विकसित किया है, जो रखरखाव के अभाव में फिलहाल बदहाल हो गए हैं। इस मुद्दे को सेक्टरवासी आए दिन उठाते रहते हैं। लोगों को घूमने फिरने के लिए अच्छी जगह नहीं मिल रही। इस परेशानी को देखते हुए प्राधिकरण ने थीम आधारित पार्कों के नवीनीकरण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रथम चरण में 21 थीम पार्क चिन्हित किए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक थीम पार्कों का नवीनीकरण कर उसमें घास,पौधरोपण, मूर्तियां, पाथवे, हट, ओपन जिम, गार्डन बेंच, झूले,फेसेड लाइटिंग ,वाटर हार्वेस्टिंग के अलावा संगीतमय फव्वारे लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए उद्यान के कारोबार से जुड़ी विशेषज्ञ कंपनियों की मदद ली जाएगी। विशेषज्ञों की सलाह पर परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। थीम आधारित पार्कों को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि लोग आकर्षित हो सकें। बच्चों के खेलने कूदने के लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

इन थीम पार्कों का कायाकल्प होगा

जापानीज पार्क सेक्टर बीटा-1, कैक्टस पार्क बीटा-2, वाटर पार्क स्वर्णनगरी, लोहिया पार्क नॉलेज पार्क-2, सिटी पार्क, विप्रो पार्क सेक्टर नॉलेज पार्क-4, अशोक वाटिका अल्फा-1, एवरग्रीन सेक्टर-36, पाम पार्क सेक्टर डेल्टा-1, रॉक गार्डन सेक्टर ईटा-1, राजस्थानी ऑर्किटेक्चर पार्क बिल्डर एरिया, म्यूजिक एंड इंस्ट्रूमेंटल पार्क नॉलेज पार्क-2, प्रोमोनेड पार्क नॉलेज पार्क-2, क्रोटन पार्क अल्फा-2, चिल्ड्रेन पार्क गामा-1, क्रीपर पार्क गामा-2, बोगनविलिया पार्क डेल्टा-2, कैसिया पार्क डेल्टा-3,रोज गार्डन बिल्डर्स एरिया, कैक्टस पार्क बीटा-2, सेंटेड पार्क अल्फा-1 आदि।

वर्जन
अलग- अलग सेक्टरों में स्थित पार्कों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है। सेक्टरों में विकसित किए गए थीम आधारित पार्कों का नए सिरे से नवीनीकरण किया जाएगा। 21 थीम पार्कों को चिन्हित कर उनके नवीनीकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें विशेषज्ञ कंपनियों की सलाह व सुझाव लिए जाएंगे। बच्चों के खेलने कूदने का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बारिश के पानी को बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

अभिषेक पाठक, ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img