YEIDA: 20 अगस्त को यमुना सिटी पहुंचेगा जापानी प्रतिनिधिमंडल, निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

YEIDA: 20 अगस्त को यमुना सिटी पहुंचेगा जापानी प्रतिनिधिमंडल, निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 अगस्त को करीब 200 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल यमुना सिटी का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के साथ-साथ क्षेत्र में विकसित हो रही औद्योगिक परियोजनाओं का भी अवलोकन करेगा।

यीडा ने सेक्टर-10 में एस्कॉर्ट कुबोटा कंपनी को 154 एकड़ भूमि आवंटित की है। कंपनी यहां लगभग 2,029 करोड़ रुपये के निवेश से ट्रैक्टर उपकरण निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे करीब 4,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्रस्तावित है कि 20 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस परियोजना का शिलान्यास करेंगे, हालांकि आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा अभी शेष है।

इसके अलावा सेक्टर-8डी में सीईएसई ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी लगभग 3,805 करोड़ रुपये का निवेश कर सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण संयंत्र स्थापित करेगी, जिससे करीब 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

बताया गया है कि 11 अगस्त को इंडिया एक्सपो मार्ट में बायोफ्यूल पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र सरकार के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। इसी दौरान सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखे जाने की भी संभावना है।

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जापानी प्रतिनिधिमंडल को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और यमुना सिटी में तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं निवेश अवसरों की जानकारी दी जाएगी, ताकि विदेशी निवेशकों को क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षित किया जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img