Noida Authority: संविदाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, गिरफ्तारी और आदेश वापस लेने की मांग

Noida Authority: संविदाकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, गिरफ्तारी और आदेश वापस लेने की मांग

नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत संविदाकर्मियों ने कलाधाम सोसाइटी में बच्चे की मौत के मामले में तकनीकी सुपरवाइजर और सुपरवाइजर की गिरफ्तारी के विरोध तथा अन्य मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्राधिकरण के कार्यालय और फील्ड का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

धरने में तकनीकी सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, बाबू और चपरासी सहित बड़ी संख्या में संविदाकर्मी शामिल हुए। इसके चलते कार्यालयों के साथ-साथ साइट पर होने वाले कई कार्य भी ठप पड़ गए। वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के तीन अधिकारी कर्मचारियों से वार्ता के लिए पहुंचे, लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।

अधिकारियों ने कर्मचारियों को बताया कि महाप्रबंधक (परियोजना) के आदेश में एफआईआर से संबंधित बिंदु हटा दिया गया है, लेकिन कर्मचारियों ने इसे पर्याप्त नहीं माना। उनका कहना है कि पूरा आदेश वापस लिया जाए, तभी धरना समाप्त किया जाएगा।

संविदाकर्मियों की मांग है कि फील्ड में कार्य करने वाले सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर को पहचान पत्र जारी किए जाएं तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि अवैध निर्माण और अवैध खनन रोकने के दौरान उन्हें कई बार विरोध और जोखिम का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि हाल ही में कलाधाम सोसाइटी में नलकूप की बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह ने आदेश जारी कर कार्यस्थल पर होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी तकनीकी सुपरवाइजर और सुपरवाइजर पर तय कर दी थी।

धरने पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि इस आदेश के कारण निर्दोष कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका यह भी कहना है कि जेल में बंद सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की रिहाई के लिए प्राधिकरण की ओर से कोई प्रभावी सहयोग नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों के साथ अन्य लंबित मुद्दों के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img