Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

यमुना प्राधिकरण, नोएडा:महाकुंभ में दिखेगा फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट का जलवा

- 20 हजार वर्ग फीट में स्थापित होगा यमुना प्राधिकरण का स्टॉल
- 20 हजार वर्ग फीट में स्थापित होगा यमुना प्राधिकरण का स्टॉल

यमुना प्राधिकरण, नोएडा। आगामी महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में नोएडा की विकासशील पहचान को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की तैयारी जोरों पर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार महाकुंभ को एक अनूठा मंच बनाने का निर्णय लिया है, जहां राज्य की विकास यात्रा की हर झलक दुनिया के सामने आएगी।

यमुना प्राधिकरण को महाकुंभ में 20 हजार वर्ग फीट का स्थान आवंटित किया गया है, जहां नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के विशाल माडल प्रदर्शित किए जाएंगे। शैलेंद्र भाटिया, निवेश सेल के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य राज्य की विकास क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करना है।महाकुंभ में प्रदर्शित होने वाली परियोजनाएं न केवल क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता को दर्शाएंगी, बल्कि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के नए अवसरों को भी उजागर करेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है।

वैश्विक दर्शकों के लिए अवसर
प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ देश-दुनिया के लाखों लोगों को नोएडा की विकास यात्रा से परिचित कराएगा। औद्योगिक क्लस्टर, अत्याधुनिक एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के माडल आकर्षण का केंद्र होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें