Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

एयरपोर्ट को जोड़ने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का एनएचएआई करेगा निर्माण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण करेगा एनएचएआई यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक वीवीआईपी एक्सिस एंट्रेंस समेत चार सड़के एनएचएआई बनाएगा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण करेगा एनएचएआई यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक वीवीआईपी एक्सिस एंट्रेंस समेत चार सड़के एनएचएआई बनाएगा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण करेगा एनएचएआई यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक वीवीआईपी एक्सिस एंट्रेंस समेत चार सड़के एनएचएआई बनाएगा। यमुना प्राधिकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों की इस बात को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। सितंबर माह तक इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करना है। अभी तक इसे यमुना विकास प्राधिकरण बनाने की योजना तैयार कर रहा था। इसके अलावा खुर्जा से नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि सितंबर से पहले सभी ओर से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी तैयार कर दी जाएगी।
एनएचएआई एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे के बीच 750 मीटर लंबी आठ लेन की सड़क बना रहा है। इसमें से पहले चार लेन की सड़क बनाने का काम 15 जून तक शुरू हो जाएगा। बाकी 4 लेन 15 अगस्त तक शुरू होगा। जेवर एयरपोर्ट से बल्लभगढ़ तक की दूरी वाली सड़क को 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, यमुना एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट के कार्गाे तक उत्तर दिशा और पूर्व दिशा की 30 मीटर चौड़ी सड़क व 8.25 किमी सड़क भी एनएचएआई ही बनाएगा। इसके लिए टेंडर पहले ही जारी हो चुका है और बजट 63 करोड़ था। इसे एमओयू करने के बाद एनएचएआई को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।यीडा अधिकारियों ने बताया कि एनएचएआई को तीन नए काम दिए गए हैं। इनमें एयरपोर्ट से एक्सप्रेसवे तक वीवीआईपी एक्सिक्स एंट्रेस, कार्गो को जोड़ने वाली 30 मीटर रोड उत्तर-पूर्व दिशा को बनाएगा। यह सड़कें 70 साल के समय को लेकर बनाई जा रही है। इनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, इसलिए यह काम एनएचएआई को दिए गए हैं। जबकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को पहले ही प्राधिकरण बना रहा है। इसके अलावा खुर्जा से नोएडा एयरपोर्ट को सड़क और रेल से जोड़ने के लिए भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता यीडा के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने की। इस मौके पर एसीईओ विपिन जैन, एडीएम बच्चू सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, एके सिंह जीएम प्रोजेक्ट, वीके राजावत, आरपी वसावा, आरके पांडेय व अशोक तेवतिया, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुण वीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण की ओर से एयरपोर्ट निर्माणकर्ता एजेंसी को सितंबर माह से पहले ही सभी कनेक्टिविटी तैयार कर दिए जाने को कहा गया है। इसके लिए सैंद्वांतिक सहमति बन गई है। जल्द ही एनएचएआई से करार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *