Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

परिजनों ने आरोपी के घर पर किया पथराव

परिजनों ने आरोपी के घर पर किया पथराव
दनकौर कस्बे से लापता किशोरी के परिजनों ने रात में आरोपी युवक के घर में घुसकर पथराव कर दिया।

अमर सैनी

नोएडा।दनकौर कस्बे से लापता किशोरी के परिजनों ने रात में आरोपी युवक के घर में घुसकर पथराव कर दिया। आरोप है कि पथराव के दौरान तोड़फोड़ भी की गई। साथ ही सड़क पर खड़े अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। उपद्रवियों को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार करीब 5 दिन पहले कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक पर पड़ोस में रहने वाली दूसरे समुदाय की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात युवती के परिजन और 50 से अधिक अन्य लोगों ने एकत्र होकर आरोपी युवक के घर पर पथराव कर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने घर में घुसकर वहां खड़ी गाड़ियों और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। साथ ही घर में रहने वाले लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को समझाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि गुस्साई भीड़ वहां से भाग निकली और दूसरे मोहल्ले में स्थित एक अन्य घर में तोड़फोड़ की।
आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना को देखते हुए दोनों पक्षों के घरों के पास पुलिस बल तैनात रहा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि युवती को बरामद करने के लिए टीम लगी हुई है। उनका कहना है कि घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट नहीं की गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *