Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

विजय हिन्दुस्तानी भगत, सुखदेव और राजगुरु को दिलायेंगे शहीद का दर्जा

उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक 26 वर्षीय नौजवान विजय हिन्दुस्तानी भारत भ्रमण के लिए निकले हुए हैं
उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक 26 वर्षीय नौजवान विजय हिन्दुस्तानी भारत भ्रमण के लिए निकले हुए हैं

अमर सैनी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक 26 वर्षीय नौजवान विजय हिन्दुस्तानी भारत भ्रमण के लिए निकले हुए हैं। उनका मकसद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद का दर्जा दिलाना है। बुधवार को विजय गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने शरीर पर लोहे की मोटी बेड़ियां पहनी हुई थी। इस बीच उन्होंने गाजियाबाद पहुंचकर कलक्ट्रेट में इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस तरह वे अब तक 34 अलग-अलग जिलों के कलेक्टरेट में जाकर ज्ञापन दे चुके हैं।
विजय हिंदुस्तानी का कहना है कि हमारी यात्रा का मकसद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीद का दर्जा दिलाना है। इसके लिए हम देश के हर जिले में जाकर ज्ञापन सौंप रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति से भी मांग कर रहे हैं। विजय का कहना है कि मैंने एक टीम बनाई है। मेरी टीम अब तक एक हजार से ज्यादा शहीद परिवारों से मिल चुकी है। दरअसल, जब सीमा पर कोई जवान शहीद होता है तो नेता पहुंच जाते हैं। लेकिन कई सैनिक ऐसे भी हैं जिनके घर कोई नहीं जाता। हमारी टीम ऐसे जवानों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना और हौसला देती है।
विजय हिंदुस्तानी ने कहा कि सेना के प्रति मेरा जुनून है। तभी तो उन्होंने अपनी पीठ पर 250 से ज्यादा शहीदों के नाम गुदवाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने सीने पर 342 तिरंगे पिन लगवाकर भी रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि उनका भारत भ्रमण जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *