विदेशी दंपति को पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कार सवार विदेशी दंपति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कार से बाइक टकराने के बाद विवाद शुरू हुआ था।

जिम्बाब्वे निवासी मस्कवे फियोन अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर नोएडा के पाई-वन सेक्टर में रहते हैं। रविवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ कार से कहीं जा रहे थे। नवादा गोल चक्कर के पास उनकी कार की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय की थी। टक्कर के बाद डिलीवरी ब्वॉय और विदेशी दंपती के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय के साथी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले दंपती के साथ मारपीट की और फिर हेलमेट व पत्थरों से विदेशी दंपती की कार में तोड़फोड़ की। इससे दंपती डर गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आरोपियों की पहचान
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान एच्छर गांव निवासी आर्यन, बोड़ाकी निवासी विपिन, गौर सिटी निवासी नवीन और शाहदरा निवासी सौरभ के रूप में हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिकों की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img