Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Veera Dheera Sooran: कानूनी अड़चनों में फंसी चियान विक्रम की फिल्म, प्रीमियर शो हुए रद्द!

Veera Dheera Sooran
Veera Dheera Sooran: कानूनी अड़चनों में फंसी चियान विक्रम की फिल्म, प्रीमियर शो हुए रद्द!

Veera Dheera Sooran: चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ कानूनी विवादों में फंस गई है। अमेरिका में इसके प्रीमियर शो रद्द कर दिए गए हैं, जिससे फैंस मायूस हैं। जानें पूरा अपडेट।

Veera Dheera Sooran: कानूनी अड़चनों में ‘वीरा धीरा सूरन’, फैंस को बड़ा झटका

साउथ के सुपरस्टार चियान विक्रम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वीरा धीरा सूरन’ मुश्किलों में घिर गई है। यह फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसे कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के अमेरिका प्रीमियर शो को अचानक रद्द कर दिया गया है, जिससे फैंस काफी निराश हैं।

Veera Dheera Sooran: प्रमुख शहरों से हटाए गए शो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानूनी दिक्कतों की वजह से फिल्म के कई शो हैदराबाद समेत कई प्रमुख शहरों में पीवीआर, आईनॉक्स और अन्य मल्टीप्लेक्स चेन से हटा दिए गए हैं। इससे दर्शकों को झटका लगा है, क्योंकि फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे।

Veera Dheera Sooran us premiere cancelled faces problem as per reports

Veera Dheera Sooran: क्या जल्द सुलझेगा मामला?

फिल्म की निर्माता रिया शिबू कानूनी अड़चनों को हल करने की कोशिश कर रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह विवाद सुलझ जाएगा। हालांकि, अब तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Veera Dheera Sooran us premiere cancelled faces problem as per reports

Veera Dheera Sooran: बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

चियान विक्रम की ‘वीरा धीरा सूरन’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आसान नहीं होगा। इस फिल्म का सीधा टकराव सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ से होने वाला है। इसके अलावा, ‘एल 2 एम्पुरान’, ‘रॉबिनहुड’ और ‘मैड 2’ जैसी साउथ की कई बड़ी फिल्में भी इसी समय रिलीज हो रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि ‘वीरा धीरा सूरन’ इस प्रतिस्पर्धा में कितनी सफल होती है।

Veera Dheera Sooran us premiere cancelled faces problem as per reports

Veera Dheera Sooran: चियान विक्रम का वर्कफ्रंट

चियान विक्रम को आखिरी बार पीरियड ड्रामा फिल्म ‘थंगालान’ में देखा गया था। अब वह ‘वीरा धीरा सूरन’ में एक दमदार भूमिका में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन कानूनी अड़चनें फिल्म की रिलीज को प्रभावित कर सकती हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें