Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलNoida Floodplain Demolition: शफीपुर के डूब क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई, 8000 वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्तPNB Fixed Deposit Fraud: पीएनबी की 49 एफडी से 10.24 करोड़ रुपये निकालने का आरोप, महिला बैंककर्मी की भूमिका की जांचDiwali Bonus Protest: ग्रेटर नोएडा में दिवाली बोनस की मांग पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद काम पर लौटेGaur Chowk Underpass Trial: गौर चौक अंडरपास का 5 नवंबर से तीन दिन ट्रायल, यातायात और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांचGreater Noida PG Operator Assault: ग्रेटर नोएडा में पीजी संचालक से मारपीट का आरोप, तीन नामजद और 40 अज्ञात पर केसNoida Food Safety Raid: नोएडा में 135 किलो रसगुल्ला और खोया नष्ट, खाद्य इकाई का पंजीकरण निलंबित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धार्मिक भावना को भड़काने का वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ में धौलाना थाना क्षेत्र में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है। जिसमें तीन युवक धार्मिक भावना को भड़काने वाला एक संदेश वायरल कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो से दो समुदाय में तनाव की स्थिति बनी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक अरुण कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कस्बा धौलाना में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर उनके पास पहुंचा। जिसमें तीन लड़के सोशल मीडिया पर अपने धर्म को कबूल करने की बात कहते हैं और ऐसा नहीं करने पर गर्दन काटी जाने की धमकी दे रहे हैं।

इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया तो उसमें एक युवक देहरा गांव के मिर्चीयान निवासी तैय्यब चौधरी, मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी सूफियान और एक युवक अज्ञात के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि इस टिप्पणी से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर देखी गई है। जिसमें दूसरे धर्म की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है। इससे क्षेत्र में आक्रोश और दो समुदाय के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

इस मामले में उपनिरीक्षक की ओर से दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें