उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अनियंत्रित ट्रक तालाब में पलटा, चालक और परिचालक को बाहर निकाला

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में पलट गया। इस हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। संयोगवश, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और अन्य राहगीर सुरक्षित रहे।

हादसे की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धीरज मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ट्रक की तेज गति और संतुलन बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। ट्रक को तालाब से बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक मेरठ से हाथरस की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह सीधे तालाब में जा गिरा।

स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से चालक और उसके साथी को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें अन्य अस्पताल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players