International Yoga Day: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके के गणेश नगर में मनाया गया योग दिवस

International Yoga Day: पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके के गणेश नगर में मनाया गया योग दिवस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूरे विश्व भर में योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है इस खास दिन को मनाने की शुरुआत हमारे देश भारत से हुई थी। साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। तब से लेकर आज तक विश्व भर में हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। वही पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में गणेश नगर शकरपुर पार्ट 2 की एक पार्क में योग दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष दिल्ली बीजेपी लता गुप्ता और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। निगम पार्षद रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में योग दिवस मनाया जा रहा है सबसे बड़ी यह बात है कि आज अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी योग दिवस मनाया जा रहा है हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज जम्मू कश्मीर में योग दिवस मना रहे हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img