उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में दो फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, वसूली करने का आरोप, स्टिंग कैमरा और फर्जी आईडी बरामद

Bulandshahar News : जिले के खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दो फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पत्रकारिता का रोब जमाकर लोगों से अवैध वसूली करते थे। जनपद हापुड़ के धौलाना के रहने वाले अभिषेक राणा और प्रभात कुमार की पहचान हुई है।

क्या है पूरा मामला

सीओ विकास प्रताप सिंह व खुर्जा कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर के अनुसार, दोनों युवक लंबे समय से एक चैनल के पत्रकार होने का दावा कर रहे थे और लोगों को धमकाकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एएनआई के फर्जी परिचय पत्र जब्त किए हैं। इसके अलावा स्टिंग ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरे वाले चश्मे और तीन मोबाइल फोन भी मिले हैं। सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img