Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : ऐतिहासिक मेले में तरंग टीम ने चलाया सफाई अभियान, दुकानदारों एवं आम जनमानस को कचरा ना फैलाने के लिए प्रेरित किया

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक व प्राचीन मेले में प्रथम बार जिलाधिकारी अभिषेक पांडे के नेतृत्व में पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग के द्वारा वॉलिंटियर्स के साथ मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही साथ दुकानदारों एवं आम जनमानस को कचरा ना फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। वॉलिंटियर्स को जिला प्रशासन के द्वारा तरंग नाम प्रदान किया गया है।

आज जब तरंग टीम मेला क्षेत्र में सफाई के लिए उतरी, तब एक अलग ही दृश्य उपस्थित हो गया। आम जनमानस रुक-रुक कर पूछने लगा कि आप लोग यह क्यों कर रहे हो, तब वॉलिंटियर्स के द्वारा बताया गया कि जब मानव के द्वारा फैलाए गए कचरे को एक मानव को ही साफ करना पड़ता है, तो वह कोई बहुत अच्छा संदेश नहीं जाता है। अतः आप सब लोग निश्चित स्थान पर रखे हुए डस्टबिनों में ही अपना कूड़ा कचरा डालें। उपस्थित जनों ने इस महत्वपूर्ण कार्य में अपना सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सफाई का कार्य शक्ति चौक से प्रारंभ होकर मेले के मुख्य मार्ग से होता हुआ घाट नंबर 7, 8, 9 व 10 से होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचा, जहां पूरी टीम का स्वागत नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी और डीपीआरओ हापुड़ शिव बिहारी शुक्ला ने किया। वॉलिंटियर्स के साथ सफाई कार्य में मेला इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने अपनी टीम के साथ सहयोग किया, जिसके लिए उन्हें बूढ़ी गंगा के संयोजक भारत भूषण गर्ग ने तरंग का कैप पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने वॉलिंटियर्स का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आपका यह कार्य सेवा कार्य के साथ ही साथ प्रेरणादाई भी है। जब युवाओं को समाज अच्छा कार्य में लगे हुए देखता है, तब वह स्वयं भी उनके साथ लग जाता है। आप सबका यह कार्य निश्चित रूप से मेला क्षेत्र के लिए एक प्रभावी भूमिका तय करेगा।

इस अवसर पर वॉलिंटियर्स में रेनबो पब्लिक स्कूल, डहरा कुटी, महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर, बहादुरगढ़ का प्रमुख रूप से सहयोग रहा। इस अवसर पर लोक भारती के सह प्रांत संयोजक मूलचंद आर्य, जिला संयोजक व ग्राम प्रधान टीकम सिंह, सह जिला संयोजक विनोद कुमार, आशीष कुमार, आकाश चौधरी, अक्षय त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें