Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : गोवर्धन में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

Mathura News : मथुरा में थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत मथुरा–गोवर्धन मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना कल्याण करोति अस्पताल के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही गोवर्धन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और उनकी शिनाख्त करने का प्रयास किया। हालांकि, मृतकों के पास से उनकी पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज या कागजात नहीं मिला, जिसके कारण अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने हादसे में शामिल कार को तुरंत कब्जे में ले लिया है और कार चालक को भी हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। गोवर्धन पुलिस ने दोनों अज्ञात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

पुलिस अब मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों और स्थानीय थानों में सूचना प्रसारित कर घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें