Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माED Action on Anil Ambani: अनिल अंबानी समूह की 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच, दो चार्टर्ड विमान और छह भूखंड भी शामिलDelhi Pollution: दिल्ली-NCR की हवा गंभीर, कई स्थानों पर AQI 400 से ऊपर; GRAP-2 के तहत पाबंदियां लागूFake ₹20 Coins: नकली 20 रुपये के सिक्कों के नेटवर्क पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, चार गिरफ्तार और 5 हजार सिक्के बरामदBengaluru Crime: दुकान में महिला को चाकू दिखाकर बंधक बनाया, हाथ फेविक्विक से चिपकाए और 4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ के प्रयाग अस्पताल में गालब्लेडर सर्जरी के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Hapur News : हापुड़ के प्रयाग अस्पताल में एक मरीज की गालब्लेडर सर्जरी के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुजफ्फर बगड़पुर निवासी राजकुमार को पेट में दर्द और पथरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने गॉलब्लैडर की सर्जरी की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि सर्जरी के बाद राजकुमार की हालत अचानक बिगड़ गई और डॉक्टरों ने समय पर उचित कदम नहीं उठाए, जिससे मरीज की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल में हंगामा किया। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज मिलता तो राजकुमार की जान बचाई जा सकती थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि परिजनों की शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें