Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : मथुरा में रेल ट्रैक पर राहत कार्य जारी, यातायात बहाली की कोशिशें तेज, दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर पोल संख्या 1408 का मामला

Mathura News (सौरभ) : मथुरा में दिल्ली-आगरा मुख्य रेलवे लाइन पर मंगलवार रात हुए बड़े हादसे के बाद, रेलवे ट्रैक को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए राहत कार्य बुधवार को भी युद्धस्तर पर जारी है। कल देर रात मालगाड़ी के करीब 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसके कारण दिल्ली से आगरा और मुंबई जाने वाली रेल यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है।

कोयला खाली कराने का कार्य जारी

हादसे के बाद से ही रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ और टेक्निकल टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। बेपटरी हुए मालगाड़ी के डिब्बों को ट्रैक से हटाने का काम जारी है। डिब्बों में भरा कोयला पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से खाली कराया जा रहा है, ताकि डिब्बों को आसानी से हटाया जा सके।

ट्रैक क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान

इस भीषण दुर्घटना में न केवल डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं, बल्कि रेलवे की पटरियां, स्लीपर और ओएचई लाइन भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस घटना से रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

चौथी लाइन से मिल रही थोड़ी राहत

हादसे के कारण अप और डाउन दोनों मुख्य ट्रैक बाधित हो गए हैं। हालांकि, देर रात तक रेलवे टीम ने चौथी लाइन से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, जिससे कुछ यात्री ट्रेनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें