Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Uttar Pradesh Record Power Supply: रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका उत्तर प्रदेश, पीक डिमांड पूरी करने में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

Uttar Pradesh Record Power Supply: रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका उत्तर प्रदेश, पीक डिमांड पूरी करने में कई बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे

लखनऊ, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रभावी ऊर्जा प्रबंधन, मजबूत विद्युत ढांचे और 24 घंटे निगरानी व्यवस्था के दम पर प्रदेश ने पीक डिमांड के दौरान भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश ने रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति के मामले में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

ऊर्जा विभाग के अनुसार, 14 जुलाई को प्रदेश में 30,457 मेगावाट की पीक डिमांड के अनुरूप बिजली आपूर्ति की गई। इससे पहले 13 जुलाई को 29,827 मेगावाट, 12 जुलाई को 30,598 मेगावाट, 11 जुलाई को 29,041 मेगावाट तथा 10 जुलाई को 26,571 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई। यह उस अवधि के दौरान देश में सबसे अधिक बिजली आपूर्ति के आंकड़ों में शामिल रही। सरकार का कहना है कि यह उपलब्धि योगी सरकार की दूरदर्शी ऊर्जा नीति, आधुनिक विद्युत अवसंरचना और उपभोक्ताओं को बिना कटौती बिजली उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

प्रदेश में गर्मी और मानसून के दौरान बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद बिजली आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ने दिया गया। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। निर्धारित 18 घंटे के शेड्यूल से अधिक समय तक गांवों में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

शहरी क्षेत्रों, तहसील मुख्यालयों और औद्योगिक इलाकों में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की टीमें प्रदेशभर में चौबीसों घंटे बिजली व्यवस्था की निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

ऊर्जा विभाग ने बताया कि मानसून के दौरान तेज आंधी और बारिश से उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड निरीक्षण कर रहे हैं। जहां कहीं भी बिजली लाइन, ट्रांसफॉर्मर या अन्य उपकरणों में खराबी आती है, वहां कम से कम समय में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय टीमें दिन-रात मेंटेनेंस कार्यों में जुटी हुई हैं ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मानसून को देखते हुए पूरे प्रदेश में व्यापक अनुरक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। बिजली लाइनों के पास बढ़ चुकी पेड़ों की डालियों की नियमित छंटाई कराई जा रही है, ताकि तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इसके साथ ही ट्रांसफॉर्मरों, खंभों और अन्य विद्युत उपकरणों की भी नियमित जांच की जा रही है।

यूपीपीसीएल ने नागरिकों से बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे टूटे हुए बिजली के तारों, ट्रांसफॉर्मरों, बिजली के खंभों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं बिजली से जुड़ा कोई खतरा या दुर्घटना की आशंका दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत 1912 हेल्पलाइन या निकटतम बिजली कार्यालय को दें।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर उपभोक्ता तक निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य किया जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें