उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की आठ टीमों के नाम की घोषणा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीग के लिए शुक्रवार को आठ टीमों की घोषणा की गई। इसमें गौतमबुद्ध नगर की नोएडा ब्लास्टर्स की टीम को जगह मिली है। साथ ही आयोजकों ने लखनऊ में ट्रॉफी का भी अनावरण किया। वहीं, इस लीग में जिले से भी करीब छह खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

गौतमबुद्ध नगर हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव पप्पल गोस्वामी ने बताया कि ट्राॅफी का अनावरण मुख्य अतिथि साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी सिंह ने किया। इस दस दिवसीय लीग का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती यानी 25 दिसंबर पर होगा। पहले संस्करण में भाग लेने के ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें गौतम बुद्ध नगर के करीब छह खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दिखाई देंगे। टीमों में चयन के लिए अक्तूबर में आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन (नीलामी) होगी। इसमें चयनित खिलाड़ी नवंबर व दिसंबर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।

आठ टीमों के बीच होगी कड़ी स्पर्धा
लीग में नोएडा ब्लास्टर्स के अलावा मेरठ राउडीज, अलीगढ़ वाॅरियर्स, काशी रूद्रास, लखनऊ लैपइर्ड्स, गाजियाबाद थंडर्स, अयोध्या रक्षक, आगरा टाइटंस के नामों की घोषणा की गई। इनके बीच ट्राॅफी को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आठ दिन तक रोजाना चार मुकाबले खेले जाएंगे। नौवें दिन सेमीफाइनल व दसवें दिन फाइनल मुकाबले होंगे। इसमें नोएडा समेत आठ फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कुल 39 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ी भाग लेंगे। 15 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के निवासी होंगे, जबकि दो खिलाड़ी अन्य राज्यों से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं, एक खिलाड़ी फ्रेंचाइजी मालिक की पसंद का होगा।

 

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img