उत्तर प्रदेश, नोएडा: मेडिकल डिवाइस पार्क में होगा 1219 करोड़ का निवेश, 89 कंपनियों को जमीन आवंटित

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रही मेडिकल डिवाइस पार्क में कुल 1219 करोड़ का निवेश होगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां मेडिकल डिवाइस कंपनियों के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा और भवन तैयार कर लिए गए है। आने वाले समय में मेडिकल रिपोर्ट पार्क प्रदेश की ईकोनाॅमी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।

अब तक 89 कंपनियों को लगभग 1219 करोड़ रुपये के निवेश के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। इनमें से 8 कंपनियों ने निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है ताकि जल्द से जल्द उत्पादन शुरू हो सके।।जिन 89 कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है वह सभी सब्सिडी दर पर आवंटित हुई है। इनमें 34 कंपनियां केवल एनेस्थीसिया व कार्डियोरेस्पिरेटरी उपकरणों पर कुल 600 करोड निवेश करेंगी। 22 कंपनियां इंप्लांट्स बनाएंगी। इनको विदेशों में सप्लाई किया जाएगा।

भारत मंडपम में खींचा गया खाका
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत मंडपम में आयोजित मेडटेक एक्सपो के एक सत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क का खांचा सबके सामने खींचा गया। उन्होंने बताया कि जिन उपकरणों का निर्माण प्रस्तावित है उनमें इंप्लांट्स, रेडियोलॉजी मशीनें, इन-विट्रो डायग्नोसिस किट और कैंसर केयर से जुड़े उन्नत डिवाइसेज शामिल है। इससे देश में हेल्थकेयर सेक्टर को नई ताकत मिलेगी और आयात पर निर्भरता घटेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img