Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यीडा सिटी में 2 जापानी कंपनी करेंगी 900 करोड़ का निवेश, Automobile का बनेगा हब

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यीडा सिटी में 2 जापानी कंपनी करेंगी 900 करोड़ का निवेश, Automobile का बनेगा हब
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अब दो जापानी कंपनियां अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने की तैयारी में हैं. इन कंपनियों की ओर से कुल 900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अब दो जापानी कंपनियां अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने की तैयारी में हैं. इन कंपनियों की ओर से कुल 900 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है. दोनों कंपनियों को 10-10 एकड़ भूमि देने पर यमुना प्राधिकरण विचार कर रहा है. प्राधिकरण के अधिकारियों से मंगलवार को जापानी कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इनमें क्योवा लेदर क्लाथ कंपनी लिमिटेड (जो टोयोटा समूह से जुड़ी है) और मेइरा कॉर्पोरेशन शामिल हैं.

क्योवा लेदर क्लाथ कंपनी लिमिटेड कृत्रिम लेदर व कार सीट इंटीरियर सामग्री के उत्पादन में एक्सपर्ट है. कंपनी मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसी दिग्गज वाहन कंपनियों को अपनी सामग्री की आपूर्ति करती है. भारत में यह कंपनी कृष्णा ग्रुप के साथ साझेदारी में अपनी इकाई स्थापित करेगी और 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. मेइरा कॉर्पोरेशन ट्रैक्टर व भारी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले नट-बोल्ट का निर्माण करेगी. कंपनी अपने उत्पाद एस्कार्ट्स कुबोटा को आपूर्ति करेगी और इसके लिए भी 450 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है. यमुना प्राधिकरण दोनों इकाइयों को सेक्टर-8 में जमीन देने की तैयारी में है, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक क्षेत्र है.

शासन को भेजा गया प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कंपनियों के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं. अनुमति मिलते ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यमुना प्राधिकरण औद्योगिक नक्शे पर और मजबूती से उभरेगा.

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें