उत्तर प्रदेश, नोएडा: एटीएम पर टेप लगाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 67 ATM के साथ 4 गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना फेस-3 पुलिस ने एटीएम में टेप लगाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 67 एटीएम कार्ड, 4 अवैध चाकू, नकदी, मोबाइल फोन, पैन कार्ड, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को फेस-3 थाना पुलिस ने बीट पुलिसिंग और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-68 के एक खाली मैदान से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंकज कुमार, धर्मेंद्र, नवलेश सिंह और गोपाल के रूप में हुई है, जो बिहार के मूल निवासी हैं और वर्तमान में नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के नया गाँव में रह रहे थे।

अपराध करने का तरीका था बेहद शातिर
गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले एटीएम को चुनते थे। इनमें से एक व्यक्ति एटीएम में घुसकर ग्राहक के साथ पिन देखने की कोशिश करता, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता। ये लोग एटीएम के कैश निकासी वाले स्लॉट पर पहले से काला टेप चिपका देते थे, जिससे पैसे बाहर नहीं निकलते। इस स्थिति में ये ग्राहक की मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल देते और असली कार्ड लेकर फरार हो जाते। बाद में टेप हटाकर कार्ड की लिमिट तक कैश निकाल लेते या शॉपिंग करते थे।

कार्ड बदलकर निकालते पैसा
जब एटीएम यूजर पिन डालता है, तो एटीएम के अंदर वाला सदस्य चोरी छुपे उसका पिन देख लेता है। टेप लगा होने से पैसा नहीं निकलता है। मदद के बहाने ये एटीएम कार्ड बदल लेते है। यूजर के जाने के बाद ये एटीएम से विड्राल लिमिट तक ट्रांजैक्शन करते है। इसके बाद वहां से फरार हो जाते है।

एटीएम कार्ड से करते है शापिंग
कैश निकालने की लिमिट समाप्त होते ही ये लोग दुकानों पर जाकर एटीएम से शापिंग करते है। अगर कार्ड ब्लाक हो जाए तो उसे फेंक देते है या फिर अपने पास रख लेते है। ताकि किसी और से एटीएम को बदला जा सके। अधिकांश एटीएम मशीन भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर टारगेट करते है। इसके अलावा जहां गार्ड नहीं होते है उन एटीएम को टारगेट करते है।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img