Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने चोरी और स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। पीपल वाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को मोटरसाइकिल पर देखा। रुकने का इशारा करने पर वे ढकिया बाबा गोलचक्कर की तरफ भागने लगे।

पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान विशाल उर्फ मोनू महतो के रूप में हुई। वह बिहार के लखीसराय का रहने वाला है और फिलहाल स्वर्णनगरी, थाना बीटा-2 में रह रहा था।

दूसरे बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान तनिष्क के रूप में हुई। वह बागपत के खेकड़ा का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम ऐच्छर, थाना बीटा-2 में रह रहा था।

दोनों बदमाशों से दो तमंचे, कारतूस, चोरी किए हुए दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट वाली एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें