उत्तर प्रदेश, नोएडा: पंचशील प्रतिष्ठा एओए पर 10 लाख का जुर्माना

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को पंचशील प्रतिष्ठा अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन सेक्टर-75 का निरीक्षण किया। यहां निकलने वाले बल्क वेस्ट को सही तरीके से निपटारा नहीं किया जा रहा था। ऐसे में प्राधिकरण की टीम ने सोसाइटी के एओए पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। प्राधिकरण अधिकारी इंदू प्रकाश ने बताया कि एओए द्वारा बल्क वेस्ट जनरेटर कूड़े को सेग्रीगेट नहीं कर रहे थे। भंडार और निपटारा करने में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान मिला कि कचरे का पृथक्करण नहीं किया जा रहा है। सूखा, गीला और बागवानी सभी प्रकार का कचरा मिक्स करके टावर-8 के बेसमेंट में जमा किया जा रहा है। कचरा अनधिकृत कबाडिय़ों को दिया जा रहा है, जो कचरे को सड़क पर फेंक रहे है।गंदा पानी जमा हो रहा है, जिसमें मच्छरों का प्रजनन हो रहा है जो वहां के निवासियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन रहा है।

एंटी प्लास्टिक ड्राइव में 100 किलो प्लास्टिक जब्त

इसके बाद टीम ने ग्राम अट्टा में एंटी प्लास्टिक ड्राइव चलाई। जिसमें सभी लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों मैसर्स वीके ट्रेडर्स, मैसर्स प्रेम डिस्पोजल एवं अन्य दुकानदारों से कुल 100 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गयी।

साथ ही साथ सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि नोएडा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर आर्थिक दंड का प्रावधान है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img