Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में CISF जवान ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में CISF जवान ने किया सुसाइड
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा।ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी प्लांट में तैनात एक सीआईएसएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। सुबह भी वह पत्नी से लड़कर आया था। जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच कर रही है। घटना जारचा थाना क्षेत्र के एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर-3 के चेकिंग पॉइंट पर हुई।
सीआईएसएफ जवान सिपाही दीपंकर बाराह (28) अपनी पत्नी और ढाई साल के बेटे के साथ एनटीपीसी के फ्लैट में रहते थे। एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर-3 के चेकिंग पॉइंट पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान चेकिंग पॉइंट के पास बने बाथरूम में गए।

उन्होंने वहां खुद को बंद कर लिया और अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक दीपंकर बाराह पुत्र सरोज बाराह, निवासी ग्राम इटापारा, पोस्ट टेटोंबरी, थाना गोहपुर, जिला विश्वनाथ, असम के रहने वाले थे।

इस घटना के बाद सीआईएसएफ के उच्च अधिकारियों की तरफ से मामले की सूचना सिपाही के परिवार को दे दी गई है। फिलहाल पत्नी से पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था और सुबह भी वह जब ड्यूटी पर आया था, उस दौरान पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। आज वह अपने खाने का टिफिन भी लेकर नहीं आया था। सर्विस राइफल से हुई इस घटना के बाद सीआईएसएफ की विजिलेंस टीम भी नजर बनाए हुए है।

सीआईएसएफ जवान का पत्नी से चल रहा था विवाद
पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि सीआईएसएफ जवान का पत्नी से विवाद हुआ था। पूर्व में भी दंपती के बीच कई बार विवाद हो चुका था। इस वजह से सिपाही मानसिक तनाव में रहता था। आज विवाद होने के बाद उसने खुद को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी भी खंगाला जा रहा
सिपाही के परिजन अगर इस मामले में जांच की मांग करते हैं तो सर्विस राइफल पर मौजूद फिंगरप्रिंट का सीआईएसएफ जवान के फिंगरप्रिंट से मिलान कराया जाएगा। इसके अलावा गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज खंगाली जा रही है। परिवार को हर तरीके के साक्ष्य सौंपे जाएंगे।

मौके पर सीआईएसएफ और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। उन लोगों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें