उत्तर प्रदेश, नोएडा: कुत्ता मुक्त सोसाइटी के लिए 170 लोगों ने दिया वोट

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के आतंक से बचाव के लिए निवासियों ने आवाज उठाई है। निवासियों ने रविवार को एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में लावारिस कुत्तों को हटाने और सोसाइटी कुत्ता मुक्त बनाने के समर्थन में 170 लोगों ने वोट दिया है। इसके अलावा फीडिंग प्वाइंट बनाने के लिए भी बात हुई। यह सभी मांगें एओए के सामने भी रखी गई हैं।

निवासियों ने सुझाव दिया कि सोसाइटी के गेट नंबर एक के पास जो शेल्टर होम बना है इसे उपयोग में लाना चाहिए। इस शेल्टर होम में ही सोसाइटी के लावारिस कुत्तों को रखा जाए। गेट नंबर एक और दो के बाहर ही फीडिंग प्वाइंट बना दिए जाएं। अबतक फीडिंग प्वाइंट गेट नंबर एक और तीन पर बना है, लेकिन तीन नंबर पर सब्जियां खरीदने सोसाइटी के सीनियर सिटीजन भी जाते हैं। ऐसे में गेट नंबर तीन का फीडिंग प्वाइंट गेट नंबर दो पर शिफ्ट कर दिया जाए। इस निर्णय के समर्थन में 170 लोगों ने वोट दिया है और सभी ने एकजुट होकर कहा है कि सोसाइटी का बेसमेंट कुत्तों से फ्री रहना चाहिए। कुत्तों के डर से निवासियों को सोसाइटी के अंदर टहलने में डर लगता है। इस संबंध में सोसाइटी निवासियों नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से भी मिलने जाएंगे।

पिछले सप्ताह हुई घटनाएं
बता दें कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के आतंक की वजह से कुत्ते काटने की घटना होती रहती हैं। ऐसे में पिछले सप्ताह यहां पर एक पालतू कुत्ते पर चार लावारिस कुत्तों ने बुरी तरह हमला कर दिया था। कुत्ता बुरी तरह जख्मी हो गया था जिसके शरीर पर लावारिस कुत्तों ने गहरे घाव बना दिए थे। ऐसे में डॉक्टर ने पालतू कुत्ते के शरीर पर 30 टांके लगे हैं। इसके बाद सोसाइटी में काम करने वाली मेड और गार्ड को भी कुत्ते ने काट लिया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img