Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महागुण मॉर्डन में चुनाव के लिए निवासियों ने बनाई कमेटी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: महागुण मॉर्डन में चुनाव के लिए निवासियों ने बनाई कमेटी
सेक्टर 78 स्थित महागुण मॉर्डन सोसाइटी निवासी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ हर रविवार को प्रदर्शन करती आ रही है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 78 स्थित महागुण मॉर्डन सोसाइटी निवासी अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ हर रविवार को प्रदर्शन करती आ रही है। सोसाइटी में एओए चुनाव न कराए जाने और सोसाइटी की अव्यवस्था के मुद्दे उठाए जाते हैं। सोसाइटी निवासियों ने एक स्पेशल मीटिंग का आयोजन कर एओए के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर एक कमेटी का गठन किया। यह कमेटी सोसाइटी में चुनाव कराने की प्रक्रिया कराएगी।
निवासियों ने कहा कि सोसाइटी में लंबे समय से चुनाव नहीं हुए हैं। सोसाइटी निवासियों की ओर से मिलने वाला कॉमन एरिया मेंटनेंस कहां पर खर्च किया जाता है, यह निवासियों से साझा नहीं किया जाता। इसके बाद फिर एओए कॉमन एरिया मेंटनेंस बढ़ाने का प्रयास कर रही है लेकिन निवासियों के विरोध और हंगामे के बाद वह प्रस्ताव वापस लेना पड़ा था। निवासी चाहते हैं कि एओए एक जीबीएम बुलाए, लेकिन यहां पर एओए जीबीएम नहीं करवाती और यही वजह है कि सोसाइटी में खर्च किए पैसों का हिसाब नहीं मिल पाता है। सोसाइटी में हाई टीडीएस पानी की आपूर्ति हो रही है। बारिश के पानी से बेसमेंट की पार्किंग में पानी जमा हो रहा है। निवासियों से पूछे बिना सात करोड़ रुपये रिपेयर पर खर्च कर दिया फिर भी बालकनी के प्लास्टर गिर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि नो कॉन्फिडेंस मोशन लाकर एओए को हटाने और निवासियों की सहमति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

एओए चुनाव का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है और जीबीएम भी साल में एक बार होती है। फरवरी में जीबीएम हुई थी। सोसाइटी के खर्च का पूरा हिसाब फेसबुक पर भी दिया गया है और सोसाइटी का मेंटेनेंस शुल्क मात्र 1.99 पैसे है। यहां पर धरना प्रदर्शन करने वाले लोग विवादित हैं।

वाईपी गुप्ता, एओए सचिव

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें