उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शौचालय का गेट खोलते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक झुलसा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शौचालय का गेट खोलते ही हुआ जोरदार धमाका, युवक झुलसा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित सी-364 मकान के पास शनिवार को मीथेन गैस विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। सीवर से अचानक मीथेन गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक 16 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तुरंत जिम्स हॉस्पिटल, कासना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए शौचालय की तरफ निकला था। युवक ने जैसे ही शौचालय का दरवाजा खोला, एक जोरदार धमाका हुआ जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा का सीवर सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। पहले सीवर में वेंट पाइप लगाए जाते थे, जिनसे मीथेन जैसी खतरनाक गैस वायुमंडल में सुरक्षित रूप से निकल जाती थी। लेकिन अब ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गैस पाइप के अंदर ही जमी रहती है और कभी भी धमाका कर सकती है। निवासियों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से पी-3 गोलचक्कर के पास उद्यमन होटल के पास सीवर लाइन टूटी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि सीवर विभाग ऐसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है, जिन्हें इस तकनीकी विषय की जानकारी ही नहीं है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players